फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिपलैड़ा गांव में किसान के घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी

Wed, 20 Aug 2025 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव पिपलैडा में मंगलवार रात चोरों ने किसान के घर से लाखों की नकदी और गहने चोरी कर लिए। किसान का कहना है कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 14 लाख रुपये की नकदी, दस तोला सोने के गहने और करीब अस्सी तोला चांदी चोरी की है। सुबह जब परिवार की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की।
विज्ञापन

गांव निवासी इसराइल ने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व अपनी कुछ जमीन बेची थी। उस रकम को घर में ही सुरक्षित रखकर वह नई जमीन खरीदने का प्रयास कर रहा था। मंगलवार रात उनका बेटा और बहू मकान का मुख्य गेट बंद कर अपने कमरे में सो गए जबकि अन्य परिजन अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे। सुबह उठकर देखा तो मुख्य कमरे की अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे रुपये व गहने गायब थे। चोरी की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने मामले की जानकारी धौलाना पुलिस को दी।
सूचना पाकर सीओ अनीता चौहान व थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम गठित कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। पुलिस को तहरीर प्राप्त हो गई है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें