गढ़मुक्तेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें दूसरे समुदाय का युवक पीएम मोदी और सीएम योगी को आपत्तिजनक ढंग में गालियां दे रहा था। संबंधित वीडियो का पता लगते ही खुफिया विभाग और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गए, जिन्होंने गांव में दबिश देकर कुछ ही देर में आरोपी को घर से भागने का प्रयास करते समय पकड़ लिया। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा में दबिश देकर आरोपी नौशाद अली को गिरफ्तार कर लिया। इसके विरुद्ध लोगों की भावना आहत करने के साथ ही गाली गलौज की धारा में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।