फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबिरी के शक में पड़ोसी को पीटा

Mon, 11 Jul 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
‌प‌िटाई - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में खाली प्लॉट में ग्रामीणों ने महिला के साथ रंगरलियां मनाते एक अधेड़ को दबोच लिया। ग्रामीणों ने भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कहकर दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


इस पर गुस्साए अधेड़ ने पड़ोसी पर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए में अपने चार बेटों के साथ मिलकर उसके घर पर पथराव करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने समझाकर मामला शांत कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात अधेड़ व्यक्ति मोहल्ले में रहने वाली एक महिला के साथ खाली पड़े मकान में रंगरलियां मना रहा था, जिसकी भनक लगते ही दर्जनों लोग मौके पर एकत्र हो गए और अधेड़ समेत महिला को रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन


मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों ने दोनों को भविष्य में इस तरह की करतूत नहीं करने की कड़ी हिदायत देकर घर भेज दिया। पकड़े जाने से गुस्साया अधेड़ कुछ ही देर बाद अपने चार बेटों को साथ लेकर पड़ोसी के घर पहुंच गया और मुखबिरी करने का आरोप लगा उससे मारपीट कर दी।

शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने जैसे तैसे हमलावरों को समझाया। आरोपी पड़ोसी को भुगत लेने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित पड़ोसी ने आरोपी अधेड़ समेत उसके बेटों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

उधर, एसओ आरके शर्मा का कहना है कि इस विषय में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं मिली है, अगर तहरीर आई है तो जांच पड़ताल में सच्चाई सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें