फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में चिट पास से नहीं होगी मुफ्त यात्रा

Fri, 05 Feb 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसों में चिट पास से मुफ्त यात्रा करने वाले यात्रियों को मुसीबत होगी। अब बसों में वह चिट पास के माध्यम से यात्रा नहीं कर सकेंगे। मुख्यालय के आदेश पर एआरएम ने चालक परिचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


हापुड़ डिपो की ओर से विभिन्न मार्गों पर 110 बसें संचालित हैं। इन बसें में यात्रा करने वाले बहुत से यात्री ऐसे हैं जो रोडवेज कर्मी या अन्य किसी जुगाड़ से चिट पास बनवा लेते थे और बसों में मुफ्त यात्रा करते थे।

पर अब वह मुफ्त यात्रा नहीं कर सकेंगे। मुख्यालय से एआरएम को नए आदेश प्राप्त हो गए हैं। नए आदेश में चालक परिचालक को साफ निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी यात्री को चिट पास द्वारा यात्रा नहीं कराई जाए।
विज्ञापन


यदि कोई चालक-परिचालक यात्रियों को यात्रा कराते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरएम धीरज सिंह पवार ने बताया कि मुख्यालय के आदेश आते ही चिट पास पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें