फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात ने बिगाड़ा धान की 1121 प्रजाति का स्वाद

Sat, 15 Oct 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बरसात ने बिगाड़ा धान का स्वाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सितंबर के आखिर में हुई बरसात ने धान की 1121 प्रजाति का स्वाद बिगाड़ दिया है। निकासी में इस प्रजाति का चावल हल्का व काला पड़ रहा है, इसके चलते मंडी में इसके ग्राहक कम ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं 1509 प्रजाति के धान ने इस बार मंडी में अलग पहचान बनाई है। सुगंध धान की भी मंडी में डिमांड है। बीते कुछ सालों से 1121 प्रजाति का धान मंडी में सबसे महंगा बिकता था। मंडी में पहुंचते ही हाथों हाथ ग्राहक इसे खरीद लेते थे,

लेकिन बीते दिनों हुई बरसात ने इस बार फसल को चौपट कर दिया। निकासी के दौरान इस प्रजाति का चावल हल्का व काला, हरा निकल रहा है। गुणवत्ता भी काफी हद तक खराब मिल रही है।
विज्ञापन


ऐसे में इन दिनों मंडी में इस प्रजाति के धान को आढ़ती कम खरीद रहे हैं। वहीं 1509 प्रजाति के धान की बिक्री काफी तेज हो रही है। मंडी में इन दिनों 1509 प्रजाति का धान 2021 रुपये/क्विंटल बिक रहा है।

वहीं 1121 प्रजाति का धान 1300 से 1900 रुपये/क्विंटल और सुगंध 1751 रुपये/क्विंटल तक बिक रहा है। आढ़ती चौधरी राजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि इन दिनों 1509 प्रजाति का धान गुणवत्ता में सबसे अच्छा आ रहा है।

बीते दिनों हुई बरसात के कारण 1121 प्रजाति के धान की गुणवत्ता बेहद खराब आ रही है। यही कारण है कि इस बार 1509 प्रजाति का धान सबसे महंगा बिक रहा है। रसूलपुर के प्रगतिशील किसान मलूक सिंह ने बताया कि 1509 प्रजाति के धान की पैदावार काफी अच्छी है। इसका चावल 1121 धान जैसा ही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें