न्यू शिवपुरी स्थित श्री हरमिलाप वैष्णों देवी मंदिर के 43 वें वार्षिकोत्सव के समापन के अवसर पर शुक्रवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने भजन गाकर नृत्य किया।
कार्यक्रम संयोजक रामप्रकाश सेठी ने बताया कि वार्षिकोत्सव का आयोजन श्रीश्री 108 श्री मदन मोहन हरमिलाप महाराज की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर हरमिलाप मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा अतरपुरा चौपला, गोल मार्केट, मेरठ चौकी, चंडी रोड, पक्का बाग, स्वर्ग आश्रम रोड होते हुए हरमिलाप मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भजन गाकर नृत्य किया। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। रामप्रकाश सेठी ने बताया कि वार्षिकोत्सव में क्षेत्रीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक गजराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्षा मालती भारती, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, पूर्व कोतवाल राजेंद्र सिंह, राम स्वरूप भारती, विजय गोयल ने भी हरमिलाप महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर चरनजीत, प्रवीन सेठी, प्रीतम सेठी, राजन, गुरदीप, जगदीश माकन, राकेश कालरा, पुनीत अरोड़ा, प्रदीप, रजनी शर्मा, मानसी अग्रवाल, कैलाश सेठी, सुमित माकन आदि रहे।