हापुड़। कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए किसान 21 जनवरी तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने वाले किसानों को यंत्रों पर अनुदान मुहैया कराया जाएगा। उप कृषि निदेशक योगेंद्र कुमार ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ रेज्डियू योजना के अंतर्गत किसानों को लाभ दिया जाएगा। पूर्व में पोर्टल खोला गया था, लेकिन अभी भी बहुत से यंत्रों के लिए आवेदन नहीं किए गए हैं। ऐसे यंत्रों की बुकिंग के लिए फिर से पोर्टल खोला गया है। किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर, यंत्रों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
-
-किसानों को निशुल्क मिलेगा मूंग, उर्द का बीज
हापुड़। कृषि विभाग इस बार जिले के किसानों को गन्ने में अंत फसली बुवाई के लिए मूंग व उर्द का बीज निशुल्क मुहैया कराया जाएगा। उप कृषि निदेशक योगेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों को विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। एक हेक्टेयर सफसली खेती के लिए 20 किलोग्राम बीज उपलब्ध कराया जाएगा।