जिले के सभी रसोई गैस गोदामों की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्रों) की जिला प्रशासन जांच करेगा तथा वहां सुरक्षा के उपायों को भी परखा जाएगा ताकि कोई हादसा न हो। इसको लेकर गैस एजेंसी संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
जिले में विभिन्न गैंस कंपनियों के करीब 24 गोदाम हैं। इन गोदामों के संबंध में अग्निशमन, जिला प्रशासन आदि विभागों से ली जाने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्रों की जिला प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है।
अपर जिलाधिकारी रजनीश राय ने जिले की सभी गैस एजेंसी संचालकों को नोटिस जारी किया है। जिसमें गैस गोदाम में गैस सिलेंडर एकत्रित करने के लिए विभिन्न विभागों से प्राप्त की गई अनापत्ति प्रमाण पत्रों की छाया पति, जिलाधिकारी कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्रों की छाया प्रति मांगी गई है।
उन्होंने बताया कि गैस गोदामों में सुरक्षा के प्रबंधों की भी इसमें जांच कराई जाएगी ताकि कोई हादसा न हो। गैस एजेंसी संचालकों के प्रपत्रों की जांच कराई जा रही है अगर नोटिस का जवाब या अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया तो गैस सिलेंडरों के गोदाम में अवैधानिक माना जाएगा।