फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक से बाइक, नकदी और मोबाइल लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी युवक से बाइक सवार दो बदमाश 23 हजार की नकदी, मोबाइल समेत बाइक लूट कर ले गए। इस दौरान आरोपी अपने पास मौजूद पुरानी बाइक पीडि़त के पास छोड़ कर चले गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आराोपियों की बाइक को कब्जे में लेकर उनकी तलाश तेज कर दी है। हालांकि, बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

गांव वैठ निवासी बिलाल ने बहादुगरढ़ थाने में तहरीर दी है। जिन्होंने बताया कि वह बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव खेड़ा में दुकान करते हैं। शनिवार की रात करीब दस बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। गांव नगला बड़ के पास पीछे से आए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने तमंचे के बल पर उनसे बैग, बाइक और मोबाइल छीन लिया। बैग में 23 हजार रुपये थे। लूटपाट के बाद आरोपी अपने पास मौजूद पुरानी बाइक वहीं छोड़ गए और शोर मचाने या शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि बदमाशों द्वारा युवक के पास छोड़ी गई बाइक जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र से लूटी गई थी। जिसे कब्जे में ले लिया गया है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैज की मदद से बदमाशों की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें