फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कालाआम पर तैनात एक यातायात दरोगा और सिपाही का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों एक ई-रिक्शा चालक से 450 रुपये की रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। शुरुआती जांच में मामला सही पाए जाने पर एसएसपी ने दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए निलंबित भी कर दिया है। एसएसपी ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कालाआम चौराहे पर यातायात पुलिस के दरोगा ई-रिक्शा चालक से 450 रुपये की रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ई-रिक्शा में सवार एक यात्री ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वायरल वीडियो में हेड कांस्टेबल की मदद से रिश्वत वसूलना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में रिश्वत लेने के बाद दरोगा ने ई-रिक्शा चालक से लाइसेंस बनवा लेने के लिए कहा। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो के संबंध में प्रारंभिक जांच के आधार पर यातायात पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार व हेड कांस्टेबल विक्रम राठी को पुलिस लाइन स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें