फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 43 डिग्री पर पहुंचा, लोग हुए बेहाल

Thu, 02 Jun 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
दोपहर होते ही आसमान से बरसी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम का मिजाज गर्म होने से बृहस्पतिवार को लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से सुबह 9-10 बजते ही चिलचिलाती धूप व गर्मी से समूचा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।
विज्ञापन


ऐसा लग रहा था, जैसे आसमान से आग बरस रही हो। इसके चलते सड़कों व प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बृहस्पतिवार को तेज धूप और तपिश के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा।

दोपहर होते-होते सूरज की तेज किरणों के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। कड़ी धूप व भीषण गर्मी से बाजार और सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। पिछले दिनों प्री मानसून की बारिश से कुछ राहत जरूर मिली थी, 
विज्ञापन


लेकिन फिर से गर्मी से लोग परेशान हो गए।  लू के थपेड़ों के कारण नागरिकों ने दोपहर को घरों से निकलना काफी कम कर दिया था केवल जरूरी काम के लिए घर से छाता या सिर पर कपड़ा डालकर निकले।

सूर्य देवता का प्रकोप इतना था कि लोगों के पसीने नहीं सूख रहे थे। कूलर और पंखा तो गर्मी दूर नहीं कर पा रहे थे। चौराहों पर बसों के इंतजार में खड़े लोग पानी की तलाश करते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें