फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फिर से बढ़ने लगी सूरज की तपिश, गर्मी कर रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद सूरज की तपिश फिर से बढ़ने लगी है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे ही चटक धूप निकल गई। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन



जिले का मौसम पिछले सप्ताह हुई हल्की बारिश के बाद बदल गया था। इससे तापमान में भी गिरावट हुई और गर्मी के प्रकोप से भी लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन अब फिर से सूरज की तपिश बढ़ गई है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


दिन में हुई तेज धूप और चल रही गर्म हवाओं के चलते लोग दोपहर में बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के चलते शहर की कई सड़कें सूनी नजर आईं। मौसम विभाग की तरफ से आगे और अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस सप्ताह के अंत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचने के साथ ही गर्म हवाओं का असर बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञ डॉ अशोक कुमार ने बताया कि आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद अब धूप और हीट वेव का प्रकोप बढ़ेगा। रविवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा, हालांकि दिन के समय तेज धूप और उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। हालांकि अगले सप्ताह में फिर से बारिश की संभावना भी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें