फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 40 के पार, गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

Fri, 19 May 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूर्यदेवता के तीखे तेवर से लोगों को घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। लू के थपेड़ों ने शुक्रवार को भी लोगों को परेशानी में डाले रखा। शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तापमान 40 डिग्री से पार कर 42 डिग्री तक पहुंच गया। लू के चलते लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर और छतरी का सहारा लेकर घरों से निकले। गर्मी का आलम यह रहा कि कूलर और पंखे भी बेअसर हो रहे थे।

गर्मी के कारण सूख रहे गले को तर करने के लिए लोग पानी की तलाश करते दिखाई दिए। गर्मी के कारण दोपहर को शहर की प्रमुख सड़कें और मुख्य बाजारों में लोगों की संख्या काफी कम रहती है।
विज्ञापन


पॉश कालोनी तो सुनसान हो जाती है। सभी लोग गर्मी के कारण घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं। शाम को सूरज ढलने के बाद जरूर कुछ राहत मिली।

वहीं, चिकित्सक लोगों को गर्मी से बचने, बासी खाना न खाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, पशुपालक इस गर्मी में अपने पशुओं को सुरक्षित बचाने में लगे हुए हैं
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें