फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन जोन और 29 सेक्टर में बांटा जिला, मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में होली का त्योहार शांति के साथ संपन्न कराने के लिए जोनल और सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। तीन जोन और 29 सेक्टरों में जिले को बांटा गया है। जिले में 665 जगहों पर होलिका दहन होगा, जिसके लिए सुबह से ही पुलिस तैनात हो जाएगी। होलिका दहन के लिए किसी नए स्थान का चयन नहीं किया गया है। वहीं, असौड़ा गांव में होलिका दहन वाली जगह पर विवाद थमा नहीं है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को होलिका दहन किया जाएगा। चंडी रोड पर हजारों की संख्या में महिलाएं पूजा-अर्चना करने पहुंचती हैं। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि तहसील हापुड़ में एसडीएम ईला प्रकाश को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। साथ ही 13 सेक्टर बनाकर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। हापुड़ तहसील क्षेत्र में तहसील चौपला, बुलंदशहर रोड पर स्टेट बैंक, बाबूगढ़ नगर पंचायत, बुलंदशहर रोड पर ईदगाह मोहल्ला मजीदपुरा, पुराना बाजार में मरकज वाली मस्जिद व रहमानियां मस्जिद, सिकंदर गेट पर जामा मस्जिद, बुलंदशहर रोड पर मक्का मस्जिद, बुलंदशहर रोड पर मदरसा जामिया अरबिया खादिल उल इस्लाम, ग्राम असौड़ा, मेरठ रोड तिराहा-तहसील चौपला, ग्राम बदनौली और ग्राम दस्तोई में अधिकारियों की तैनाती रहेगी। धौलाना तहसील में एसडीएम अंकित कुमार वर्मा को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। यहां पर आठ सेक्टर बनाए गए हैं। इस तहसील क्षेत्र में मुख्य बाजार पिलखुवा, कस्बा धौलाना, सपनावत मंदिर, हाफिजपुर थाना, पैठ का चबूतरा कस्बा धौलाना, ग्राम भटियाना, ग्राम नारायणपुर बासका, घास मंडी पिलखुवा पर जिला स्तरीय अधिकारी रहेंगे। इसके अलावा तहसील गढ़मुक्तेश्वर में एसडीएम साक्षी शर्मा जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगी। यहां पर भी आठ सेक्टर बनाए गए हैं, जिसमें ईदगाह, रेलवे रोड सिंभावली, देहरा कुटी बहादुरगढ़, ग्राम बहादुरगढ़, ग्राम बक्सर, ग्राम हरोड़ा, मीरा की रेती, सर्राफा बाजार मस्जिद वाले मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अधिकारी व पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जुमा होने के कारण प्रशासन और पुलिस अधिक एहतियात बरत रहे हैं।
सड़कों पर नहीं होगा हुड़दंग

होली को लेकर बुधवार की शाम डीएम प्रेरणा शर्मा ने कलक्ट्रेट में बैठक की। डीएम ने कहा कि बाजारों में गश्त के साथ ही चेकिंग की जाए। मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ड्रोन की मदद से भी नजर रखी जाए। सुबह से ही पूजा स्थलों पर पुलिस बल को तैनात करें। दुल्हंडी वाले दिन सड़क पर हुड़दंग नहीं होना चाहिए। संबंधित जोनल, सेक्टर और चौकी प्रभारी इस पर विशेष ध्यान दें। जुमा की नमाज को लेकर भी अधिकारी अधिक सतर्कता बरतें।
विज्ञापन



1730 पुलिसकर्मियों पर रहेगा सुरक्षा का जिम्मा

होली को लेकर संबंधित कोतवाली, चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों सहित 1730 की ड्यूटी लगाई गई है, इसमें पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। साथ ही 11 जिला स्तरीय अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें