फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पूरी होगी मांग, तभी खुलेगी दुकान

Mon, 21 Mar 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
ज्वेलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में 18वें दिन भी सर्राफा बाजार बंद रहा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानेगी, दुकानें नहीं खोली जाएंगी।
विज्ञापन


हापुड़ के सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन और स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयकुमार वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्णय ने कारोबारियों के साथ-साथ आम आदमी को परेशानी में डाल दिया है।

18 दिन से हड़ताल जारी है और जब तक मांग पूरी नहीं होगी वह लोग आंदोलन करते रहें। अच्छे दिनों का वायदा कर सत्ता में आने वाली केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई से राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन


पिलखुवा के मोहल्ला मंडी में सर्राफा व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। जब तक एक्साइज ड्यूटी नहीं कम होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन में सुरेंद्र वर्मा, संपत, विक्की, सोनू वर्मा, गणपत, दिनेश खंडेलवाल, ओमप्रकाश, धीरेंद्र वर्मा, आदेश, संजय आदि रहे।

वित्त मंत्री का पुतला फूंककर विरोध
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने वित्त मंत्री का पुलता फूंककर विरोध जताया। 18वें दिन भी गढ़, ब्रजघाट, बहादुरगढ़, नानपुर, सिंभावली, बक्सर समेत क्षेत्र के सर्राफा कारोबारियों ने दुकानें रखीं। सर्राफा कारोबारियों ने रविवार को गढ़ में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें