फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गर्मी के मौसम में बढ़ी नारियल पानी की डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गर्मी के मौसम के चलते इन दिनों शहर में नारियल पानी की डिमांड काफी बढ़ गई है। इन वजह से दामों में उछाल देखने को मिला है। गर्मी का प्रकोप कम न होने पर आने वाले दिनों में नारियल पानी की कीमतों में और भी इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में नारियल पानी किसी वरदान से कम नहीं है। गर्मी के चलते पानी की कमी, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन, सर्द दर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। नारियल पानी में पाए जाने वाले अमीनो एसिड, विटामिन आदि महत्वपूर्ण तत्व सारी समस्याओं का समाधान कर देते हैं। प्रतिदिन नारियल पानी का सेवन करने से अनेक शारीरिक समस्याओं को दूर करने में भी सहायक होता है।
ऐसे में शहर में नारियल पानी की डिमांड बढ़ने लगी है। शहर के रेलवे रोड, पक्का बाग, अतरपुरा चौपला सहित विभिन्न स्थानों पर नारियल पानी की दुकानें सजी हुई हैं। दो सप्ताह पूर्व तक 70 रुपये प्रति नग तक बिक रहा था। इन दिनों डिमांड बढ़ने से मंडी में भी नारियल पानी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब बाजार में नारियल पानी के दाम 80 रुपये तक पहुंच गए हैं। नारियल पानी से गर्मी में राहत मिलने से लोगों जमकर इसकी खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


नारियल पानी विक्रेता रवि कुमार व फल विक्रेता कुलदीप कुमार ने बताया कि गर्मी के साथ नारियल पानी की डिमांड बढ़ी है। दिल्ली की मंडी से जिले में नारियल की आवक होती है। आने वाले दिनों में फिर से नारियल पानी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें