फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटला मेवातियान में गर्म शीर गिरने से मासूम बच्ची की मृत्यु

Tue, 13 Sep 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
नवजात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुराना शहर के मोहल्ला कोटला मेवातियान में मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे ईद की खुशियां मना रहे एक परिवार में खौलती शीर गिरने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया तथा मोहल्ले में भी ईद का त्यौहार गमगीन माहौल में बदल गया।
विज्ञापन


ईद की नमाज के बाद ट्रेडिंग का कारोबार करने वाले इस परिवार में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने ईद पर नये नये कपड़े पहन रखे थे। पांच साल की आफिया तो गुड़िया की तरह सजी घूम रही थी। करीब 11 बजे परिवार की महिलाओं ने शीर बनाकर रखी।

दुर्भाग्य से बच्ची साफिया ने उक्त शीर से भरा बर्तन जाकर पकड़ लिया। जिससे वह पलट गया और शीर उसके ऊपर उलट गई। खौलती शीर के शरीर पर गिरने से साफिया की हालत बिगड़ गई। उसे  तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया औैर ईद की खुशियां गम में बदल गईं। बच्ची की मां का तो रो रोकर बुरा हाल हो गया। दरअसल साफिया परिवार में सभी की लाडली थी। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे।

गमगीन माहौल में बिना पुलिस को सूचना दिये उसके शव को दफना दिया गया। हादसे की खबर मोहल्ले में फैली तो लोगों में शोक छा गया और ईद की रौनक फीकी पड़ गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें