फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन निकलते ही शहर की यातायात व्यवस्था धड़ाम

Thu, 04 Aug 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
तहसील चौपला पर डेढ़ घंटा तक लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में आए दिन बेपटरी हो रही यातायात व्यवस्था बृहस्पतिवार सुबह भी ध्वस्त हो गई। सुबह करीब डेढ़ घंटे तहसील चौपला पर लगे भीषण जाम से राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा दस बजे शहर के प्रमुख तहसील चौपला पर भीषण जाम लग गया। कुछ ही देर में बुलंदशहर रोड, कचहरी रोड, गढ़-दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी में लगे जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों का बुरा हाल हो गया।

थोड़ी देर के लिए जाम खुलकर फिर लग जा रहा था। कछुवा की चाल से तहसील चौपला पर करीब डेढ़ घंटा तक वाहन रेंगते रहे। चौराहे पर ड्यूटी दे रहे यातायात कर्मी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन


लेकिन सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी थी। करीब 12 बजे जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना था कि यातायात व्यवस्था खराब होने से आए दिन यहां जाम लग रहा है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर एकाएक वाहनों का दबाव बढ़ने से सुबह जाम लग गया था। यातायात कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर लोगों को राहत दिलाई।
विशाल यादव, सीओ, ट्रैफिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें