फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: केंद्रीय टीम ने हापुड़ के जिला अस्पताल का किया दौरा, मरीजों से लिया फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिला अस्पताल में एंकवास (राष्ट्रीय गुणवत्ता एसयोरेंस कार्यक्रम) सर्वे को लेकर शनिवार को केंद्र से गठित टीम ने मरीजों से फीडबैक लिया। वार्ड, ओपीडी कक्ष, ओटी आदि का निरीक्षण कर नौ बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट भारत सरकार को प्रेषित होगी। इसमें मिले अंक के आधार पर ही अस्पताल में सुविधाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन

एंकवास सर्वे की टीम में चंडीगढ़ पंजाब से डॉ. संगीता और नैनीताल से डॉ. सतीश पंत जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों को केंद्र में क्या सुविधा मिल रही है, स्टाफ व संसाधनों की स्थिति क्या है, दवाइयों व उपकरणों की क्या स्थिति है, डाक्टर मरीजों का इलाज किस तरह से कर रहे हैं, ओपीडी कितनी है, किस-किस बीमारियों का इलाज किया जाता है इन बिंदुओं पर गहन जांच की। मरीजों से पूछा कि उपचार के दौरान कोई परेशानी तो नहीं आती है। इसके अलावा आईसीयू, एसएनसीयू का भी टीम ने निरीक्षण किया।
इस सर्वे में 75 फीसदी अंक सम्मानित माने जाते हैं, लेकिन कायाकल्प के लिए अधिक बजट की स्वीकृति के लिए अंकों का 90 फीसदी से अधिक होना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन


Iकेंद्र से गठित टीम ने दो दिन तक जिला अस्पताल में एंकवास सर्वे किया है। आवश्यक बिंदुओं पर रिपोर्ट जुटाकर टीम वापस लौट गई है। अब मूल्यांकन परिणाम में सर्वे कैसा रहा, इसका पता चल सकेगा।डॉ.हेमलता, सीएमएस।I
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें