फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जमीन बेचने का झांसा देकर 8.5 लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गाजियाबाद निवासी किसान ने गंगा खादर क्षेत्र के गांव में खेती की जमीन बेचने का झांसा देकर उनसे 8.5 लाख रुपये की रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के प्रताप विहार, टीचर्स कॉलोनी निवासी पंकज कुमार शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि कोतवाली क्षेत्र के खादर के गांव शौगढ़ के जंगल में उनकी खेती की जमीन है। करीब सात माह पहले वह अपने खेतों पर काम कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ के बंसल प्लेस, न्यू मोहनपुरी निवासी अरविंद कुमार सिंह उनके खेत पर पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उन्हें पास में ही स्थित अपनी चार बीघा जमीन खरीदने के लिए कहा। आरोपी ने जमीन बेचने का कारण उनकी बीमार पत्नी के उपचार के लिए पैसों की जरूरत होना बताया।
पंकज का कहना है कि अरविंद से उन्होंने चार बीघा जमीन 30 लाख 21 हजार रुपये में खरीदना तय कर लिया। जिसके बाद आरोपी को 50 हजार रुपये बयाने के तौर पर दे दिए। इसके बाद दो किस्तों में आठ लाख रुपये आरोपी को दिए। वहीं, 30 सितंबर को बैनामा कराने की तारीख भी तय कर दी।
विज्ञापन

जब उन्होंने आरोपी से बैनामा कराने को कहा, तो उसने साफ इंकार कर दिया। वहीं, पैसों का तकाजा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें