मीडिया और दूसरे माध्यम से लगातार हो रहे बहिष्कार की घोषणाओं के बावजूद चाइनीज झालर और लाइटों से बाजार गुलजार हैं। इतना ही नहीं इनकी जमकर खरीदारी भी हो रही है। ये आइटम लोगों को पसंद भी आ रहे हैं।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चीन का पाकिस्तान के पक्ष में आने के बाद से देश में चाइनीज सामान का विरोध हो रहा है। जगह जगह लोगों द्वारा चाइनीज सामान के बहिष्कार की घोषणाएं हो रही हैं। व्यापारी और लोग चाइनीज सामानों को जला रहे हैं।
बाजार चाइनीज सजावटी सामान और लाइटों से अटे पड़ेे हैं। 50 से 500 रुपये तक की झालरें मिल रही हैं। प्रोजेक्टर झालर 350 से पांच सौ रुपये में बिक रही है। आकर्षक सजावटी लैंपों से भी बाजार सजे हुए हैं।
दुकानदार राहुल ने बताया कि लोगों को इस बात से मतलब नहीं है कि यह आइटम चाइनीज है या हिंदुस्तानी, उन्हें जो पसंद आ रहा है उसकी खरीदारी कर रहे हैं।