फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अमरोहा के मोहन लाल का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। एक मार्च को गंगानगरी क्षेत्र में 28 फरवरी को रेलवे ट्रैक पर मिले वृद्ध की पहचान अमरोहा निवासी मोहन लाल के रूप में हुई। मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों को क्षेत्र में रेलवे लाइन पर करीब 70 वर्षीय वृद्ध का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

सूचना के बाद ब्रजघाट चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी असफल रही। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। वहीं, स्थानीय पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के जनपदों के थानों के साथ ही सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जनपद अमरोहा के मोहल्ला अली सराय निवासी मनोज और उनके परिजन कोतवाली पहुंचे।
जिन्होंने फोटो के आधार पर मृतक की शिनाख्त मोहन लाल निवासी अमरोहा के रूप में की। मनोज ने बताया कि मोहन लाल 28 फरवरी को ब्रजघाट के श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। मृतक की पहचान के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें