फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के सेक्टर प्रभारियों की मीटिंग में गिनाए नोटबंदी के फायदे

Sat, 24 Dec 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गिनाए नोटबंदी के फायदे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के सेक्टर प्रभारियों की मीटिंग में नोटबंदी के फायदे गिनाकर दो जनवरी को लखनऊ में होने वाली पीएम की रैली में गढ़ क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता ले जाने का लक्ष्य रखा गया। गढ़, बहादुरगढ़, बिहूनी, झड़ीना, नानपुर, सिंभावली,
विज्ञापन


डेहरा कुटी समेत कई स्थानों पर शनिवार को भाजपा के सेक्टर प्रभारियों की मीटिंग हुईं। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी श्यामेंद्र त्यागी और ठाकुर शिखा सिंह चौहान ने कहा कि नोटबंदी का फैसला पूरी तरह से गरीब-मजदूर जनता और देशहित से जुड़ा हुआ है।

इसके विरोध में विपक्षी पार्टियां दुष्प्रचार कर रही हैं। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता आम जनता के बीच पहुंचकर नोटबंदी से होने वाले फायदे गिनाने के अभियान में जुट जाएं। विधानसभा क्षेत्राध्यक्ष सुमन प्रकाश त्यागी, नगराध्यक्ष योगेश वर्मा और
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मेजर भीष्म त्यागी ने कहा कि सभी मंडलाध्यक्ष और सेक्टर प्रभारियों को दो जनवरी को लखनऊ में होने वाली पीएम मोदी की रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ता ले जाने का लक्ष्य सौंपा गया है।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल त्यागी, उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान, ब्रह्मानंद प्रजापति, ठाकुर नरेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, रोहित मल्होत्रा, खचेड़ू, शेरसिंह प्रजापति, गीता अग्रवाल, विमला त्यागी, मुनेश वर्मा, मनोज उपाध्याय, राकेश बजरंगी, शिवकुमार सैनी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें