फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बढ़ते तापमान में मतदान बढ़ाने की चुनौती

Fri, 26 Apr 2024 12:16 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में गर्मी का सितम बढ़ने लगा है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप व गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही है। जिससे लोगों का पसीना छूट रहा है। अगले कुछ दिनों में तापमान में ओर वृद्धि होगी और लू का प्रकोप भी बढ़ेगा। मतदान के दिन तापमान 40 डिग्री पहुंचने का अनुमान है, जिससे मतदान पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह से गर्म हो गया है। सुबह निकलने वाली सूरज की किरणें दस बजे के बाद आग उगलने लगती हैं। बृहस्पतिवार को भी यही हाल रहा, जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही तापमान भी बढ़ता गया। दोपहर बाद अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

तापमान बढ़ा तो गर्मी से लोग बेहाल होने लगे। 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रही। शरीर को झुलसा देने वाली धूप व गर्म हवा से बचने के लिए लोग घरों व दुकानों में कैद हो गए। गर्मी के सामने कूलर, पंखे भी फेल हो गए। देर शाम तक गर्मी से बुरा हाल रहा, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को मतदान के दौरान तापमान बढ़ने का अनुमान है, ऐसे में लोगों का मतदान स्थलों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण होगा और मतदान प्रतिशत पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी और लू का असर भी बढ़ेगा। इसके साथ ही अगले चार पांच दिन में आंधी के साथ बारिश की भी संभावना बन रही है। गर्मी और लू का बढ़ता प्रकोप लोगों को परेशान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें