फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पांच डिग्री गिरा तापमान

Wed, 03 Jul 2024 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मौसम के नरम रुख से इन दिनों लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। बुधवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जुलाई की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। पिछले तीन दिनों से बादलों के छाए रहने से लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली है और हवाओं का रुख बदलने से लू से भी निजात मिली है। बुधवार को सुबह से ही सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए और बादल छाए रहे।

बीच-बीच में बूंदाबांदी से मौसम सुहाना बना रहा। दोपहर को आधा घंटे तक हल्की बारिश भी हुई, जिससे अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो मंगलवार के मुकाबले पांच डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक बादलों और बूंदाबांदी की आवाजाही रहेगी। तापमान में भी कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी, जिससे अगले कुछ दिन लोगों को गर्मी से राहत मिले रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें