फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से कोल्हू मालिक ने की छेड़छाड़

Fri, 24 Feb 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
पिता की हवस का शिकार बनी किशोरी पर बरसे कोड़े - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में दलित किशोरी से कोल्हू मालिक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को मारपीट कर शिकायत करने पर परिजनों को काम से निकालने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने थाने में आरोपी कोल्हू मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में चल रहे गन्ने के कोल्हू पर एक परिवार मजदूरी करता है।

जानकारी के मुताबिक, माता-पिता की मौत होने के बाद से 16 वर्षीय किशोरी भी अपनी दादी और चाचा का कामकाज में हाथ बटाती है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 9 बजे किशोरी कोल्हू पर बनी अपनी झोपड़ी से निकलकर पास के जंगल में शौच के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


कोल्हू मालिक भी पीछा करते हुए वहां पहुंच गया और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने विरोध कर शोर मचा दिया। इस पर आरोपी ने किशोरी से मारपीट की।

शोर सुनकर परिजनों को आता देख कोल्हू मालिक ने शिकायत करने पर परिजनों को काम से निकालने और किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन किशोरी को साथ लेकर थाने में पहुंचे और आरोपी कोल्हू मालिक के खिलाफ तहरीर दी।

एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कराई जा रही है, जिसमें कोई भी सच्चाई सामने आने पर आरोपी कोल्हू मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें