गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को युवक बहकाकर साथ ले गया। इस दौरान किशोरी घर में रखे 95 हजार रुपये की नकदी भी साथ ले गई। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पिता ने बताया कि 15 अप्रैल को किसी काम से उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से बाहर गई थी। तब से वह घर नहीं लौटी है। बेटी की काफी तलाश करने पर संदेह हुआ है कि बेटी को कोई अज्ञात युवक बहका कर साथ ले गया है, वहीं घर में रखे 95 हजार रुपये भी ले गई है। परिजनों ने बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, किशोरी की तलाश कराई जा रही है। संवाद