फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हापुड़ में बनेगा रेलवे बाईपास, नए रेलवे स्टेशन का भी होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ट्रेनों की लेटलतीफी और ट्रैफिक दबाव को खत्म करने के लिए गाजियाबाद से हापुड़ होते हुए सीतापुर तक तीसरी व चौथी लाइन बिछेगी। योजना में नई रेलवे लाइन बिछने के साथ ही हापुड़ में रेलवे बाईपास भी बनेगा साथ ही नए रेलवे स्टेशन का भी निर्माण होगा। 403 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए 14926 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन


हापुड़ रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 100 जोड़ी सुपरफास्ट, एक्सप्रेस, पैसेंजर, स्पेशल ट्रेनों का आवागमन होता है, जिनमें से 60 जोड़ी ट्रेनों का हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव होता है। ट्रेनों के बढ़ते दबाव के कारण ट्रेनों का संचालन बिगड़ा रहता है, जिससे रेल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। गाजियाबाद-हापुड़-मुरादाबाद रेलवे लाइन पर भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए भी कार्य चल रहा है।

किसी भी शहर में रोड ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर बाईपास का निर्माण कर वाहनों को गुजारा जाता है। इससे जाम की समस्या से निजात के साथ लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी आसानी होती है। रोड बाईपास की तरह रेलवे ने भी बाईपास लाइन बिछाएगा। तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाए जाने की योजना में हापुड़ रेलवे स्टेशन पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने के साथ ही बाईपास बनाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


रेलवे बाईपास लाइनों के बनने से ट्रेनें किसी शहर के व्यस्त स्टेशन पर न जाकर सीधे गुजर जाएंगी, इससे यात्रा की दूरी कम होगी और ट्रेनें जल्द दूसरे शहर में पहुंच जाएंगी। हालांकि हापुड़ में बनने वाले रेलवे बाईपास पर न्यू हापुड़ रेलवे स्टेशन का भी निर्माण होगा। वहीं तीसरी और चौथी रेलवे लाइन लाइन के बनने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। साथ ही गढ़ गंगा टूरिज्म के दृष्टिकोण से यात्रियों को काफी आसानी होगी।

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार गाजियाबाद से सीतापुर तक तीसरी और चौथी लाइन की लंबे समय से जरूरत समझी जा रही थी, इसको लेकर कवायद भी की गई थी। बजट में कार्य के बजट स्वीकृत कर दिया गया है। गाजियाबाद से सीतापुर के बीच 403 किलोमीटर लंबे रूट पर 859 किलोमीटर लंबे ट्रैक निर्माण के लिए 14926 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ में हापुड़ में रेलवे बाईपास के साथ ही न्यू रेलवे स्टेशन का भी निर्माण होगा।



ट्रेनों के संचालन में होगा सुधार

अभी इस रूट पर माल गाड़ियों और यात्री ट्रेनों को निकालने में क्रॉसिंग के लिए काफी देर तक स्टेशनों पर खड़ा रहना पड़ता है। जिससे ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होता है। इस लाइन का निर्माण होने से संचालन में सुधार होगा। गाजियाबाद से हापुड़ होते हुए लखनऊ तक के सफर में घंटों की बचत होगी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाली भी इस लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही तेज हो सकेगी और ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें