फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने घेरा कलक्ट्रेट

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते शिक्षक। स्रोत संगठन
विज्ञापन
हापुड़। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में कक्षा 8वीं तक पढ़ाने वाले शिक्षकों पर टीईटी लागू करने की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस व्यवस्था को समाप्त करने की जोरदार मांग उठाई गई। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक कश्यप व कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने बताया कि टीईटी लागू होने से पहले से सेवारत देश के 20 लाख से भी अधिक शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपना नियुक्ति प्रावधानों का खुला उल्लंघन है। जिस समय शिक्षकों की भर्ती हुई, उस समय टीईटी को लेकर कोई अनिवार्यता नहीं थी। अचानक इसे शिक्षकों पर इसे थोप दिया गया है।

शिक्षक इस प्रक्रिया को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। शासन से मांग करते हैं कि टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। अन्यथा उग्र आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पहुंच, प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर, समस्याओं के निस्तारण की आवाज उठाई। इस मौके पर संजय सक्सेना, मोहर सिंह, अरुण सिसोदिया ,आदर्श गोयल, रवि भूषण, रीताभाटी , ज्योति चौधरी, सोनू, प्रवेश, दिनेश, मनोज पाल, बृजपाल, अजय कुमार, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें