फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा नहीं की तो टीचर ने छात्रा को पीटा

Fri, 20 May 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
शिक्षिका ने छात्रा को पीटकर कालेज से बाहर निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक तरफ सरकार कन्या विद्या धन जैसी योजना चला रही है तो वहीं स्वर्ग आश्रम रोड के एक इंटर कालेज में फीस जमा न करने पर शिक्षिका ने छात्रा को पीटकर कालेज से बाहर निकाल दिया। कालेज प्रशासन से शिकायत करने पहुंचे अभिभावकों से भी कालेज प्रबंधन ने अभद्रता की।
विज्ञापन


थक हारकर पीड़ित परिजनों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग है। मोहल्ला आदर्शनगर निवासी छात्रा मोनिका एकेपी इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा है। उसके माता-पिता गाजियाबाद में मेहनत मजदूरी करते हैं।

घर की माली हालत ठीक नहीं से मोनिका अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। बताया गया है कि बीते दो महीने से उसके पिता ओमपाल सिंह की तबीयत काफी खराब चल रही थी। इस वजह से वह फीस जमा नहीं कर पाई।
विज्ञापन


पिता की बीमारी के कारण कुछ दिन छात्रा कालेज भी नहीं जा सकी थी। शुक्रवार को छात्रा कालेज पहुंची तो एक टीचर ने फीस जमा न होने के कारण उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जब छात्रा ने टीचर को पिता के बारे में बताया तो उसने छात्रा का स्कूल से नाम तक काट दिया।

इसके बाद छात्रा ने परिजनों को सूचना दी। आरोप है कि स्कूल पहुंचे परिजनों के साथ टीचर का पक्ष लेते हुए कालेज प्रबंधन ने भी अभद्रता की। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

जिला विद्यालय निरीक्षक बी.के शर्मा का कहना है कि फिलहाल उन्हें इस संबंध में शिकायत नहीं मिली है। छात्रा के साथ मारपीट का मामला गंभीर है। वह मामले की जांच करा आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें