फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शिक्षकों ने इंटर के छात्र को बेरहमी से पीटा

Thu, 08 Feb 2024 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। आरएसके इंटर कॉलेज में तीन शिक्षकों द्वारा एक छात्र को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्र बार-बार छोड़ने की गुहार लगा रहा है, लेकिन शिक्षक उसे लगातार पीट रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में आरएसके इंटर कॉलेज में तीन छात्र कक्षा 12 में विज्ञान संकाय के एक छात्र की डंडे से पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद कुछ शिक्षक उन्हें रोकने का भी प्रयास करते दिखे, लेकिन तीनों शिक्षक छात्र की पिटाई करते रहे। इस दौरान वहां पर मौजूद कुछ छात्रों ने इस प्रकरण का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्र ने शरारत करते हुए कॉलेज में कोई सामान क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसे लेकर शिक्षकों को गुस्सा आ गया और उन्होंने पिटाई की। छात्र को इस तरह पीटे जाने से अन्य छात्रों में भी रोष व्याप्त है।

क्या बोले कॉलेज के प्रधानाचार्य

इस संबंध में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार गोहित ने बताया कि वीडियो सामने आया है। शिक्षकों द्वारा छात्र को पीटना गलता है, लेकिन किस मामले को लेकर पीटा गया है इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद प्रबंध समिति समेत शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए उनके निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर थाने में कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें