फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किसानों पर लगाए खनन के मुकदमे, भाकियू ने घेरा थाना

Thu, 08 Feb 2024 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। किसानों पर खनन संबंधी मुकदमे दर्ज करने के विरोध में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बाबूगढ़ थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। शाम तक नारेबाजी और हंगामे के बाद सीओ ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि जो किसान अपने घर और घेर के लिए मिट्टी लाते हैं उन पर भी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जबकि डंपर से खनन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। रसूलपुर समेत कई गांवों के किसानों पर इस तरह के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसके विरोध में बृहस्पतिवार दोपहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बाबूगढ़ थाने में पहुंचे। उन्होंने धरना देकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। शाम को पुलिस क्षेत्राधिकारी किसानों के बीच पहुंचे, एएसपी ने भी फोन पर किसानों से वार्ता की। इसमें राहत दिलाने का आश्वासन दिया। जिस पर किसानों ने धरना समाप्त किया। धरना देने वालों में विरेंद्र चौधरी, धनवीर शास्त्री, जतिन चौधरी, मनेंद्र, कुलदीप राठी, शेरखान, अमीन, धर्मवीर त्यागी, ललित शर्मा, विपिन त्यागी, हरीश त्यागी, जीया उल हक, नासिर, देवेंद्र सिंह, गुड्डू, अयान, मुसीर, अनस, जशवंत सिंह, जयवीर सिंह, दुष्यंत त्यागी, अनुज त्यागी, यतेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें