फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 64 लाख की लूट की रकम से खरीदी एसयूवी और महंगे मोबाइल कुर्क

विज्ञापन
पिलखुवा पुलिस ने बरामद की कार। संवाद
विज्ञापन
फोटो 20, 21
विज्ञापन

- पिलखुवा फ्लाईओवर पर तमंचे के बल पर हुई थी लूट
- तीन आरोपियों की 10 लाख की संपत्ति जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने 64 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों की करीब 10 लाख रुपये कीमत की चल संपत्ति कुर्क की है। पुलिस ने लूट की रकम से खरीदी गई एसयूवी और तीन महंगे मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के तहत की गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 31 जनवरी 2026 को राजस्थान के सीकर और दिल्ली के कारोबारी पिलखुवा फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। आरोप है कि सफेद स्कूटी पर आए तीन बदमाशों ने बाइक रुकवाकर तमंचे के बल पर 64 लाख रुपये से भरे दो बैग लूट लिए थे। घटना के दौरान हवा में फायरिंग भी की गई थी। रुपये राजस्थान के किसानों को भुगतान के लिए ले जाए जा रहे थे। मामले में जनपद हापुड़ थाना सिंभावली के ग्राम माधापुर के अर्जुन त्यागी, जनपद गाजियाबाद थाना विजयनगर की चरन सिंह काॅलोनी सेक्टर 12 गली नंबर एक के रईस और जनपद गाजियाबाद थाना मुरादनगर की सहविश्वा बस्ती डबल टंकी के पास के दानिश आरोपी हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लूट की रकम से अवैध रूप से संपत्ति खरीदी थी। कोतवाली पुलिस ने एक एसयूवी, आईफोन 17 प्रो मैक्स, आईफोन 15 और अन्य मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पिलखुवा पुलिस ने बरामद की कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें