समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां बुधवार को डासना जेल से रिहा हो गए। जेल से रिहाई के बाद वह अपने काफिले के साथ रामपुर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान गढ़ क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास अल्लाहबख्शपुर गांव समेत आसपास के क्षेत्रों से उनके समर्थक पहुंच गए।
विज्ञापन
समर्थकों ने आजम खां के काफिले को देखकर उत्साह जताया और उनके समर्थन में जमकर जिंदाबाद के नारे लगाए। कुछ देर रुकने के बाद आजम खां का काफिला रामपुर की ओर रवाना हो गया। इस दौरान मौके पर समर्थकों की भीड़ जुट गई।
आजम खां की रिहाई के बाद उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा के पास समर्थकों द्वारा स्वागत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।