फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चीनी मिलों को हर सप्ताह करना होगा भुगतान, दिया नोटिस

Tue, 09 Apr 2024 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के दोनों चीनी मिलों को हर सप्ताह भुगतान करना होगा, डीसीओ ने इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। अब तक सिंभावली मिल 25 फीसदी (107 करोड़) और ब्रजनाथपुर मिल 28 फीसदी (50 करोड़) भुगतान कर चुका है। बकाया 457 करोड़ का भुगतान कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पेराई सत्र 2023-24 समाप्त हो चुका है। सिंभावली मिल ने किसानों से 439 करोड़ और ब्रजनाथुपर मिल ने 175 करोड़ का गन्ना खरीदा था। इस बार दोनों मिलों को लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम गन्ना (करीब 30 लाख क्विंटल कम) मिला है। 31 मार्च तक ही मिलों में सत्र चला था।

अधिकारी इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन किसानों को समय से भुगतान कराने के भी आदेश हैं। डीसीओ ने हर सप्ताह मिलों को भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। आलम यह है कि वर्तमान सत्र का 25 से 28 फीसदी भुगतान किसानों को मिल गया है। इस बार भुगतान में सुधार के आसार हैं।
विज्ञापन




दोनों चीनी मिलों पर गन्ना भुगतान की स्थिति

चीनी मिल किया भुगतान बकाया

सिंभावली 107 करोड़ 331 करोड़
ब्रजनाथपुर 50 करोड़ 126 करोड़


बसंत कालीन बुवाई शुरू

जिले में इन दिनों गन्ने की बसंत कालीन बुवाई चल रही है। जिले के किसान गन्ना शोध केंद्रों से नया बीज लेकर उनकी बुवाई करने में जुटे हैं। वहीं, शरद कालीन बुवाई पहले ही समाप्त हो चुकी है।



किसानों को समय से होगा भुगतान

चीनी मिलों को हर सप्ताह भुगतान के निर्देश दिए गए हैं, किसानों को समय से भुगतान मिलेगा। इसके लिए उन्हें परेशान नहीं होने दिया जाएगा।सना आफरीन खान, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें