फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मोहर्रम जुलूस में दरोगा पर अभद्रता का आरोप, विरोध में धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
धौलाना में धरने पर बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
धौलाना। कस्बा धौलाना में मोहर्रम की नौवीं रात निकाले गए जुलूस के दौरान विवाद हो गया। एक दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस में करतब दिखा रहे पटाबाजों के साथ अभद्रता और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तकिया मोहल्ला में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें क्षेत्र से हटाने की मांग की। इसके बाद उपनिरीक्षक को हल्के से हटा दिया गया।
विज्ञापन

धरना ग्राम प्रधान अतीक अहमद, उस्ताद खलीफा इकराम कुरेशी, डॉ. आसिफ और खलील अहमद के संयुक्त नेतृत्व में जुलूस आयोजित किया गया जो करीब चार घंटे तक चला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने इसमें भाग लिया। लोगों का आरोप है कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जा रहा था लेकिन पुलिसकर्मी के व्यवहार से समाज की भावनाएं आहत हुईं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी विभिन्न प्रकार की सूचनाएं प्रसारित होने लगीं, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी पिलखुवा मुनीश चंद्र और एसडीएम धौलाना मनोज सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया और शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि एक व्यक्ति की जुलूस को आगे बढ़ाने को लेकर ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक के साथ बहस हुई थी। कुछ लोगों ने अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए थे। इस संबंध में मोहर्रम कमेटी व प्रशासन के बीच आपसी सहमति पर धरना समाप्त कराया गया है। संबंधित उपनिरीक्षक अरुण कुमार को हल्के के दायित्व से हटाकर थाना से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें