फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। एलएन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को लायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में कला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कल्पना शक्ति को सुंदर चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्या डॉ आराधना बाजपेई ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कला बच्चों को स्वतंत्र सोचने की शक्ति देती है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास और संवेदनशीलता दोनों बढ़ते हैं। लायंस क्लब अध्यक्ष श्रुति शर्मा ने कहा कि क्लब बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बच्चों के रंगों में भविष्य की ऊर्जा और उजाला दोनों चमकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव शालु ग्रोवर ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मक सोच को दिशा देती हैं। हमारा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक बच्चों तक इन अवसरों को पहुंचाया जाए। कोषाध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि चित्रकला सिर्फ कला नहीं, बल्कि आत्मा की अभिव्यक्ति है। बच्चों की कल्पना शक्ति को देखकर विश्वास होता है कि आने वाला समय बेहद उज्ज्वल है। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें