फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर से निकालने व बच्चों को जबरन ले जाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव पौपाई निवासी अंजलि ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि उनकी शादी करीब सात साल पहले मेरठ निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुरालियों ने दहेज में बाइक व दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरा न होने पर आरोपी उनका उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि पति शराब के नशे में अक्सर उसकी पिटाई करने लगा। बेटे के जन्म पर आरोपियों ने छुछक में सोने-चांदी के आभूषण और 51 हजार रुपये की मांग की। मांग भी पूरी न होने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की। एक नवंबर को पति और आरोपियों ने बच्चे के साथ उन्हें घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनका पति गांव आया, जिसने अपनी गलती मानते हुए उनको व बच्चों को ससुराल ले जाने की बात की। बाद में आरोपी बच्चों को खाने का सामान दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुडा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें