हापुड़। सरूरपुर (बागपत) में 19 से 22 अक्तूबर तक आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि कक्षा नौ की छात्रा साैम्या त्यागी ने चैंपियन ऑफ चैंपियन में द्वितीय रनरअप ट्रॉफी के साथ एक रजत पदक और 3100 रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। कक्षा 11 की आयुषी सिंह ने चौथा स्थान हासिल करने के साथ अपनी कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता।
कक्षा नौ की माही त्यागी ने पिस्टल कैटेगरी में रजत पदक प्राप्त किया, जबकि प्रियांशी चौधरी ने अपनी कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव और विद्यालय प्रबंधन ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।