फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: होमगार्ड लिखित परीक्षा में करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान में उलझे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के नौ केंद्रों पर सोमवार को होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा में पहली पाली में 3119 और दूसरी पाली में 3178 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में टिकटॉक देश मेें कब प्रतिबंतिध हुआ जैसे सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े सवाल पूछे गए। इन प्रश्नों में छात्र उलझ गए। तीन दिन तक चली परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन


जिले के सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। अभ्यर्थियों की तलाशी, स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिला। पहली पाली में 4032 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें 3119 उपस्थित रहे, 913 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 4032 अभ्यर्थियों में 3178 उपस्थित रहे, 854 ने परीक्षा छोड़ दी।

अधिकारियों ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर, व्यवस्था को परखा। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर में बहुत से सवाल कठिन रहे। सामान्य ज्ञान में विषय की गहरायी से सवाल पूछे गए थे, इनके उत्तरों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


परीक्षा में भारत में सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर प्रतिबंध कब लगा, ऑपरेशन शस्त्र किस प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखता है, आसन संरक्षण अभयारण्य भारत के किस राज्य में स्थित है, पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का शुभारंभ कब हुआ, पृथ्वी के जल का सबसे बड़ा भाग किसमें निहित है, भारत बांग्लादेश सीमा की कुल लंबाई, सामान्य मानव पसली में पसलियों के कितने जोड़े होते हैं समेत संविधान से जुड़े सवाल भी पूछे गए।

केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले से ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। पेपर से आधा घंटे पहले गेट बंद करा दिए गए। परीक्षा छूटने पर शहर में जाम की स्थिति भी बनी रही। तीनों दिन का पेपर शांतिपूर्वक संपन्न होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली।



तारीखों पर फोकस था प्रश्नपत्र

परीक्षा में विषयों की गहराई से सवाल पूछे गए। सामान्य ज्ञान के टॉपिक से पूछे सवालों में तारीखों पर अधिक फोकस था, ऐसे सवाल हल करने में अक्सर समस्या होती है। हालांकि पेपर अच्छा रहा। - ऋतिक कुमार
कई सवाल रहे कठिन

परीक्षा की तैयारी कड़ी मेहनत से की थी, ऐसे में सभी सवाल हल कर दिए। कई सवाल कठिन जरूर थे, संविधान, देश विदेश की सामान्य घटनाओं से जुड़े सवाल भी प्रश्न पत्र में आए। - सुनील।




कोटजिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा नकलविहीन संपन्न हुई है। तीनों दिन परीक्षा व्यवस्थित तरीके से आयोजित करायी गई। - डॉ.श्वेता पूठिया, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें