फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकराई बाइक, छात्र की मौत

Tue, 16 Jul 2024 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-9 कुचेसर चौपला स्थित शिवा ढाबा के पास हाईवे किनारे खराब खड़े कैंटर में पीछे से एक बाइक टकरा गई। हादसे में गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला राजीवनगर निवासी बाइक सवार छात्र यश (19) कर मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता वीर सिंह ने बताया कि उसका पुत्र यश मंगलवार की सुबह सात बजे बाइक से गांव अच्छेजा स्थित एटीएमएस कॉलेज में फीस जमा कराने के लिए जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक एनएच-9 कुचेसर चौपला स्थित शिवा ढाबा के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खराब खड़े कैंटर में पीछे से जा टकराई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसके पुत्र ने एटीएमएस कॉलेज में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। यश बीसीए में दाखिला लेना चाहता था। तीन बहन-भाइयों में वह सबसे बड़ा था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें