गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर छपका निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर पर कमरे में ही पड़ा मिला। परिवार के लोग मंगलवार को किसी काम के चलते घर से बाहर गए थे। सुबह करीब 11 बजे के बाद जब वह घर आए, तो देखा कि महिला कमरे में मृत पड़ी हुई है। परिजन उसे तुरंत ही लेकर स्थानीय चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि महिला की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद