फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बरातियों पर किया पथराव, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव कृपानगर उर्फ बीघेपुर में कुछ लोगों ने 18 नवंबर की रात आई बरात पर हमला कर पथराव किया। हमले में दो बराती घायल हो गए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन दिन बाद तीन व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव कस्तला कास्माबाद निवासी अनिल कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 18 नवंबर की रात वह अपने चाचा के बेटे की शादी में गांव कृपानगर उर्फ बीघेपुर में आया था। देर रात करीब एक बजे गांव बीघेपुर के कुछ लोग बरात में दोबारा डीजे बजाने की जिद करने लगे। इस पर बरातियों व घरातियों में विवाद हो गया। विवाद के बाद गांव बीघेपुर के ही लकी, पुनीत व मोनी ने टेंट के पीछे से आकर खाना खा रहे बरातियों पर हमला करने के बाद पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में रजत निवासी गांव पवसरा जिला बुलंदशहर व हनी तोमर निवासी गांव कस्तला कास्माबाद घायल हो गए। गंभीर हालत देख रजत को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हापुड़ नगर के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि युवक की तहरीर पर लकी, पुनीत व मोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें