फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट की आशंका में मसाले और तेल सैंपल जांच को भेजे

Mon, 06 Mar 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
तेल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष टीम गठित कर छापामार कार्रवाई तेज कर दी है। मिलावट की आशंका के चलते सोमवार को टीम ने छापामार कार्रवाई कर मसालों और सरसों के तेल के सात नमूने लिये गए। कार्रवाई के दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन


सबसे पहले टीम हापुड़ दिल्ली रोड स्थित एक मसाला विक्रेता के यहां पहुंची। टीम ने यहां से लाल मिर्च, पीली मिर्च और सौंठ के तीन नमूने लिये गए। इसके बाद टीम ने पिलखुवा के छिजारसी में एक कंपनी पर छापा मारा।

टीम द्वारा यहां से अलग अलग ब्रांडों के दो रिफाइंड व दो सरसों के तेल के नमूने लिये। टीम की कार्रवाई के दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। टीम द्वारा कार्रवाई की सूचना मिलते ही व्यापारियों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकतर दुकानें बंद हो गयी।  डीओ अर्चना धीरान ने बताया कि डीएम के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनीत गर्ग के नेतृत्व में छह लोगों की स्पेशल टीम गठित की गयी है। जो होली से पहले मिलावटी सामान की बिक्री रोकने के लिए छापामार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें