फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक रेस्लरों को धूल चटाने के लिए पसीने बहा रहा सपनावत का विनोद

Mon, 26 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व वूशु चैंपियन अब अगले महीने पाकिस्तानी रेस्लरों को धूल चटाता नजर आएगा। डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर 23 अक्तूबर से इंदौर में आयोजित होने वाली प्रो रेस्लिंग में सपनावत के विनोद का चयन हो गया है। उसकी मुख्य फाइट पाकिस्तान के रेस्लरों से होगी। चयन की सूचना मिलते ही गांव में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन


गांव सपनावत निवासी विनोद कुमार ने आर्थिक तंगी को पीछे छोड़ते हुए अपनी कड़ी मेहनत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक देश का नाम रोशन कर दिया है। वर्ल्ड वूशु चैंपियनशिप में उसने स्वर्ण पदक जीता, मार्शल आर्ट में राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते।

बीते दिनों सोनीपत में आयोजित प्रो रेस्लिंग में विदेशी पहलवानों को पटखनी देकर विनोद ने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया था। विनोद कुमार ने बताया कि 23 अक्तूबर से इंदौर में डब्लूडब्लूई की तर्ज पर प्रो रेस्लिंग चैंपियनशिप में उनकी मुख्य फाइट पाकिस्तानी रेस्लरों से होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी तैयारी उन्होंने पूरी कर ली है, अब उनका सपना पाकिस्तानी रेस्लारों को धूल चटाकर देश का नाम रोशन करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें