भारतीय सेना पर हमले को लेकर लोगों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। रविवार को भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुरेश चंद नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की।
कुचेसर चौपले पर बोलते हुए डॉ. सुरेश चंद नागर ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार पाकिस्तान की इस हरकत का माकूल जवाब देगी। इस बार पाकिस्तान को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उसके झंडे और पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि योगेंद्र तंवर, रोहित नागर, रामकिशन गुप्ता, जयवीर, दीनू सिरोही, उर्मित गोयल, संदीप नागर, राजीव शर्मा, सचिन नागर, सचिन चौधरी, अमित मावी उपस्थित रहे।