फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गलत बयान दर्ज कराने पर दरोगा निलंबित

Tue, 30 Sep 2025 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाने में तैनात एक दरोगा ने दुष्कर्म के मामले की विवेचना में खेल कर दिया। आरोप है कि विवेचना में दरोगा ने आरोपियों को बचाने के लिए फर्जी बयान दर्ज किए। वहीं, चार्जशीट में पीडि़ता की मृत मां के भी बयान दिखा दिए। जबकि पीडि़ता की मां की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। जांच के बाद एसपी ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की महिला के साथ जुलाई में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इसमें गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नाहल निवासी परवेज, जुबेर व रिजवान के खिलाफ महिला के परिजनों ने 16 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच उप निरीक्षक अनोद कुमार को सौंपी गई थी। आरोप है कि मामले में जांच अधिकारी ने केवल एक आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, जबकि दो अन्य के नाम निकाल दिए थे। इसकी एवज में जांच अधिकारी ने लोगों के फर्जी बयान दर्ज किए थे। इसके साथ दरोगा ने पीड़िता की मां के बयान दर्ज किए, जबकि जबकि मां की मृत्यु दो अगस्त 2023 को हाे चुकी थी। मामला प्रकाश में आने पर एसपी ज्ञानंजय सिंह ने सीओ से जांच कराई।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में विवेचक एसएसआई को दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें