फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की विकास नीतियों से परेशान हैं विपक्षी पार्टियां

Mon, 05 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा हर क्षेत्र में विकास के कीर्तिमान स्थापित की है। इसके चलते विपक्षी पार्टियाें में बेचैनी का माहौल है। इसलिए विपक्षी पार्टी की छवि को खराब करने की साजिश में जुटे रहते हैं। लेकिन जनता आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


यह बात सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने रविवार को गोहरा आलमीरपुर में कहीं। वह एक रागनी कार्यक्रम में शरीक होने आए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं को रोजगार देने के लिए कटिबद्ध है। जबकि भाजपा सांप्रदायिकता के बल पर चुनाव जीतना चाहती है।

मनोरंजन कर मंत्री स्वतंत्र प्रभार मदन चौहान ने भी अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। सपा के प्रदेश सचिव पंकज त्यागी ने कहा कि सपा के शासन में वर्गों का ध्यान रखा जाता है। अगली सरकार भी सपा की ही बनेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर ने सभी का आभार प्रकट कर प्रदेश सरकार से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की। कार्यक्रम में रागनी का ग्रामीणों ने जमकर लुफ्त उठाया। इस मौके पर सोनू नागर, जिम्मी प्रधान, बरन सिंह नागर, आदेश त्यागी, पप्पी नागर, भूपेंद्र भट्टे वाले, अमर सिंह नागर, लीलू, निरज गुर्जर आदि रहे।

सपा नेताओं का हापुड़ में भी स्वागत
हापुड़। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, प्रदेश के मनोरंजन कर राज्य मंत्री मदन चौहान का गौहरा जाते समय मेरठ रोड पर पंकज त्यागी के कार्यालय पर स्वागत किया गया। इस मौके पर पंकज त्यागी, निशांत त्यागी, धर्मेन्द्र राठौर, मनोज खडख़ड़ी, दीपक कुमार, आनन्द राठौर, संजय अग्रवाल  और कलुवा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें