फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में घमासान, आम कार्यकर्ता परेशान

Mon, 24 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा में चल रही आंतरिक घमासान से आम कार्यकर्ता परेशान और मायूस हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में उठापटक सपाइयों के लिए चिंता का विषय बन गया है। हालांकि, पार्टी में कलह के बाद भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं की पहली पसंद हैं।
विज्ञापन


हापुड़ विधानसभा सीट से सपा के घोषित प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख का कहना है कि पार्टी हाईकमान में मतभेद होना ठीक नहीं है। दो चार दिन में सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह और उनके समर्थक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव के प्रति समर्पित हैं।

दोनों नेताओं ने पार्टी को उपलब्धियों के शिखर पर पहुंचाया है। वहीं, सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में मतभेद से नुकसान हो सकता है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज भी कार्यकर्ताओं की पहली पसंद हैं, उन पर किसी भी प्रकार का दाग नहीं है। शिवपाल यादव की मनमानी के चलते पार्टी को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ सपा नेता अनिल आजाद ने कहा है कि पार्टी में फूट से कार्यकर्ता परेशान और मायूस हैं। ऐसे में वरिष्ठ सपाइयों को इस मामले को निपटाकर लोहिया की विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

पार्टी में चल रहे घटनाक्रम से सपाइयों का मनोबल टूटा है। साथ ही पार्टी की छवि भी धूमिल हुई है। सपा के जिला प्रवक्ता पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि पार्टी में चल रहा घटनाक्रम पूर्णतया परिवारिक है। पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी के प्रति निष्ठावान एवं एकजुट हैं।

कई सपाइयों ने मोबाइल किए स्विच ऑफ
समाजवादी पार्टी में घमासान की बात सामने आते ही सपा के जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर समेत अनेक प्रमुख नेताओं ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए। साथ ही कई प्रमुख नेताओं ने कॉल ही रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें