फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: थाना समाधान दिवस में एसपी ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
थाना हाफिजपुर में थाना समाधान दिवस में लोगों की समस्या सुनते एसपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
हाफिजपुर। हाफिजपुर थाना में थाना समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को एसपी ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ज्ञानजंय सिंह ने कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनकर उनका प्रभावी समाधान कराना है। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और जिन मामलों में पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता है, उनमें दोनों विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्रवाई करें।
समाधान दिवस में थाना हाफिजपुर में आई एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कराया गया। थाना बाबूगढ़ में आई तीन शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। थाना देहात में आई दो शिकायतों में से एक निस्तारण कराया गया। वहीं, नगर कोतवाली में आईं पांच शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष तीन शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें